फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब बंटेगा डिपो में सस्ता प्याज, 15 दिन में किया गया था प्याज वितरण का वादा

विज्ञापन
सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में प्याज की खरीद करता युवक - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सरकार ने पंद्रह दिन पहले डिपो पर सस्ते प्याज की बिक्री का आदेश दिया था पर अभी तक यहां डिपो में सस्ता प्याज नहीं आया है। जिससे लोगों को महंगी कीमत में प्याज खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में रोजाना 200 से 220 क्विंटल प्याज की खपत होती है। अकेले महेंद्रगढ़ मंडी में रोजाना 100 क्विंटल प्याज बिकता है। इसके अलावा नारनौल, कनीना मंडी में भी100 से 120 क्विंटल प्याज की बिक्री होती है। इन मंडियों में 40 रुपये किलोग्राम के थोक भाव पर प्याज बिक रहा है। जबकि खुदरा बाजार में प्याज 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रहा है। वैसे सितंबर में 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक प्याज के भाव पहुंच गए थे। जिसके बाद 27 सितंबर को प्रदेश सरकार ने राशन डिपो पर सस्ता प्याज बेचने का एलान किया था। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को शासन द्वारा पत्र भी जारी किया गया था। इसके बावजूद अभी तक महेंद्रगढ़ में सस्ता प्याज नहीं पहुंचा। सस्ते प्याज के चक्कर में जहां लोग राशन डिपो के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं डिपो संचालक आगे से स्टॉक न बात कहकर टाल रहे हैं। इस संबंध में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी ध्यान सिंह का कहना है कि विभाग के पास प्याज नहीं आया। मुख्यालय से प्याज उपलब्ध कराया गया तो वितरण करा देंगे। इस बारे में अधिकारियों को रिमाइंडर भी डाला हुआ है।
पंद्रह दिनों में सस्ते होंगे प्याज
सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सिंह सैनी ने कहाकि मंडी में प्याज का थोक मूल्य 37 से 40 रुपये किलोग्राम है। हालांकि खुदरा में कीमतें अलग-अलग हैं। स्थानीय मंडी में राजस्थान, नासिक, महाराष्ट्र से सबसे अधिक प्याज आता है। दो सप्ताह में नया प्याज आना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद प्याज के दाम कम होंगे।
विज्ञापन

राशन कार्ड पर 31 रुपये किलो मिलना था प्याज
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय के आदेशों के अनुसार सभी लाभपात्र राशन कार्ड धारकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्याज का वितरण किया जाना था। उपभोक्ताओं को 10 दिन के अंतराल में 3 किलो प्याज 31 रुपये किलो के हिसाब से उपलब्ध कराना था। प्याज जल्दी खराब हो जाती है इसलिए फैसला लिया गया है कि केवल शहरी क्षेत्र के डिपो पर ही प्याज उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया था। उपभोक्ता किसी भी डिपो से उपलब्ध स्टॉक अनुसार प्याज खरीद सकते थे। उपभोक्ताओं को 31 रुपये किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध होगा। डिपो धारकों को 30 रुपये किलो के हिसाब से प्याज मिलेगा। यानी 1 रुपया प्रति किलो के हिसाब से डिपो धारकों को कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें