फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में दुकान संचालक की मौत

Tue, 21 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतनाली निवासी जोनी ने बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक सतनाली में किराना की दुकान चलाते थे। रविवार शाम को 10.30 बजे वह रेलवे स्टेशन रोड पर दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई दीपक बाइक पर रेलवे स्टेशन से किसी रिश्तेदार को लेने के लिए जा रहे था। रेलवे स्टेशन की ओर से एक मोटरसाइकिल चालक लापरवाही, गफलत व बड़ी तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास खड़े लोगों की मदद से दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के छोटे भाई जोनी के बयान पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें