फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान पर कार्य करने वाला कर्मचारी कार्ड व नकदी लेकर फरार

Thu, 01 Feb 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के रघुनाथपुरा में एक दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारी ने नकदी व एटीएम चोरी कर लिया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में रघुनाथपुरा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसने गांव से बाहर निकलकर बाइपास पर धर्मकांटा और दुकान कर रखी है। दुकान गांव के ही लड़के को किराये पर दी हुई है। इस पर शिवम सिंह नेगी पुत्र हीरा सिंह नेगी उधम सिंह नगर उत्तराखंड का रहने वाला एक युवक कार्य करता है। पीड़ित ने धर्म कांटा के काउंटर पर 27 हजार व एटीएम कार्ड रख दिया। इसके बाद वह सिंघाना किसी कार्य से चला गया। 29 जनवरी की सायं 4 बजे एक 50000 रुपये बैंक खाते से निकलने का मैसेज आया। इसके बाद वह देर सायं अपने धर्म कांटा पर आया और देखा तो एटीएम व नकदी नहीं थी। वहीं दुकान पर कार्य करने वाला युवक भी नहीं था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शिवम सिंह नेगी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें