फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए शूटिंग खिलाड़ियों में उत्साह

Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18रोहित तंवर, शूटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के प्रथम चरण का आयोजन 2 से 4 अगस्त तक किया जाएगा। खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन

शूटिंग खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से तैयारी की है। वह अब बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतना चाहते हैं। शूटिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त से फरीदाबाद में किया जाएगा। इसमें जिले से विभिन्न श्रेणियों में कुल 8 खिलाड़ी भाग लेंगे। 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में अंकित, रोहित, चित्राक्ष का व 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में मनसवी, खुशी का चयन किया गया है। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित वर्ग में प्रिंस व भारती का और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में विकास का चयन किया गया है। प्रिंस, भारती,रोहित और मनसवी ने गत प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीते थे।

हाल ही में 10 वीं हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और प्री नेशनल में रजत पदक व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक जीते थे। खेल महाकुंभ में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं।-रोहित तंवर, शूटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन

-
शूटिंग के खेल से एकाग्रता और अनुशासन सीखने को मिलता है। एसजीएफआई जिला स्तर पर स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर रजत पदक जीता था। खेल महाकुंभ में मैं 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में भाग लूंगी।- मनसवी शर्मा, शूटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन

-
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था। खेल महाकुंभ में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना चाहता हूं। महाकुंभ में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित वर्ग में अपनी साथी खिलाड़ी भारती के साथ भाग लूंगा। -प्रिंस, शूटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें