फोटो नंबर-03मोहल्ला शिवाजी नगर से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को शिवाजी नगर से प्रभात फेरी निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया। मुख्य यजमान संदीप गुप्ता के परिवार ने ठाकुरजी का पूजन कर ज्योत प्रज्वलित की। यात्रा शनि मंदिर, शिवाजी नगर और पुरानी कचहरी मार्ग से होकर वापस मुख्य यजमान के निवास पहुंची। संवाद