फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा बालाजी मंदिर

विज्ञापन
फोटो संख्या:56-रामलीला परिषद महेंद्रगढ़ स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी महाराज मंदिर में सुदंरकांड क
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद की ओर से श्री सिद्धपीठ बालाजी महाराज मंदिर में माह के अंतिम शनिवार को 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। रामलीला परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ किया। भजनों और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजकों ने कहा- हर माह होने वाले आयोजन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में धीसाराम सैनी, गिरिश कानोडिया, अनिल कौशिक, सुधीर दीवान, विकास तिवारी, प्रमोद तिवाड़ी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें