महेंद्रगढ़। सरस्वती शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा कलां में शनिवार को अंतर सदनीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिवाजी सदन से नितिका, मीनाक्षी, मुस्कान व पंकज ने प्रथम स्थान, अशोका सदन से शालवी, शिवानी, कशिश व दीक्षा ने द्वितीय स्थान तथा आजाद सदन से सचिन, अविनाश, सपना व चेतना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
आरआरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्राचार्य राकेश कौशिक ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद