फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेटियों की शिक्षा व उत्थान के लिए 4.5 लाख किमी यात्रा कर चुके शिंदे

Fri, 27 Sep 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बेटियों की शिक्षा और उत्थान का संदेश देने के लिए बाइक से पूरे देश के भ्रमण पर निकले कोरेगांव जिला सतारा महाराष्ट्र के विकास जगन्नाथ शिंदे शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले में पहुंचे और एसपी अर्श वर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने विकास शिंदे से उसके भ्रमण का उद्देश्य और लक्ष्य के बारे में जानकारी हासिल की। इस कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विकास से कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान लोगों को नशा न करने और वातावरण संरक्षण का संदेश भी दें।
विकास शिंदे ने बताया कि बेटियों की शिक्षा और उत्थान के संदेश को लेकर वो पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। वह वर्ष के करीब तीन माह अपनी यात्रा करते हैं। अब तक वह 4 लाख 31 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। विकास शिंदे ने बताया कि उसका लक्ष्य 5 लाख किलोमीटर की यात्रा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने कृषि कार्य से फुर्सत मिलते ही देश भ्रमण पर निकलते हैं और लोगों को बेटियों की शिक्षा व उत्थान का संदेश देते हैं। महाराष्ट्र से अपनी यात्रा की शुरुआत कर मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान से होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के सातारा जिले के वाठर (किरौली) गांव के विकास जगन्नाथ शिंदे साल 2015 को अपनी यात्रा पर निकले थे।

विकास ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें देश भर के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग लोगों से मिलने को मिला। वह इस यात्रा के दौरान लोगों के बीच जागरूकता फैलाना चाहता है। जैसे कि लोगों के बीच बेटियों की शिक्षा व उत्थान, गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें