फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड के साथ शीतलहर ने बरपाया कहर, तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कड़ाके की ठंड के साथ बर्फीली हवाओं का प्रकोप लगातार जारी है। शीतलहर के चलते लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आ गया है। गिरते दिन-रात के तापमान व शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं शीतलहर और सघन कोहरे के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय की ठंडी बर्फीली हवाओं का प्रभुत्व मैदानी राज्यों पर स्थापित होने से क्षेत्र में ठंड और कोहरे का कहर लगातार बढ़ने लगा है। हालांकि बुधवार को कोहरे का असर कम ही देखने को मिला, मगर मंगलवार को क्षेत्र में सघन कोहरे छाया रहा। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर सात दिसंबर तक चेतावनी का रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसकी वजह से बुधवार को अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। दिसंबर के पहले सप्ताहांत तक इसी तरह की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। उसके बाद आमजन को आफत ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे के कहर से दो-तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना बन रही है, क्योंकि 8 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसकी वजह से हवाओं की दिशा और गति बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में जिला में ठंड विकराल रूप धारण किए हुए है। जिससे संपूर्ण जिला शीत लहर की चपेट में है। मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.0 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ का 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

ठंड के बचाव के लिए अलाव के सहारा लेते नजर आए लोग
दिन और रात के तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते जिले में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। ठंड के साथ शीतलहर भी कहर बरपा रही है। जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। सुबह व सायं के बाजारों व सड़कों पर भी रौनक गायब है। जिसके चलते दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर झुंड में अलाव सेकते नजर आ रहे हैं तो लोग भी घरों में ठंड से बचाव के लिए गर्म हीटर से चिपके हुए नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें