फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कार में लगी आग

Mon, 01 Feb 2016 11:17 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दनचौली रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास रविवार रात करीब 9 बजे अचानक एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। कार के ड्राइवर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे नवीन कुमार की कार को उनका ड्राइवर अपने गांव झोझूकला से अपनी मौसी के गांव दनचौली ले जा रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट होने से अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी भयकर थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी चालक ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर  राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें