फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव आने पर शर्मिला का किया जाएगा भव्य स्वागत

Wed, 29 Jul 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-74 ​​खिलाड़ी शर्मिला के घर बैठे सरंपच प्रतिनि​धि व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कनीना। गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ के गांव लौटने को लेकर छितरौली गांव के लोगों में उत्साह है। ग्रामीणों ने शर्मिला का भव्य स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रतिनिधि बलवान आर्य ने बताया कि शर्मिला के आवास पर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें गांव के गणमान्य लोगों ने शर्मिला के स्वागत में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
पूरे गांव में डीजे बजाकर और मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया जाएगा। कहा कि शर्मिला ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल छितरौली गांव बल्कि पूरे महेंद्रगढ़ जिले, हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

शर्मिला की सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है। दूसरी तरफ एसडीएम स्कूल में शर्मिला ने अपनी पढ़ाई की थी और अब प्राचार्या रेखा डांगी की ओर से स्कूल में उनका सम्मान किया जाएगा।
जीत की खुशी पर विद्यार्थियों ने डांस व परेड करके खुशी जताई और शर्मिला को बधाई दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजन उनका स्वागत व सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें