फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करना पड़ सकता है भारी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सोशल मीडिया पर छोटी-सी लापरवाही भी साइबर ठगी और चोरी जैसी वारदातों का कारण बन सकती है। यह बात पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आमजन को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करते हुए कही।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों के नाम और निजी गतिविधियों की जानकारी साझा कर देते हैं। साइबर अपराधी इन जानकारियों का इस्तेमाल फर्जी प्रोफाइल बनाने और परिचितों से आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगने में कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लाइव लोकेशन, टिकट, बोर्डिंग पास और घर से बाहर होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। इससे अपराधियों को घर खाली होने का पता चल सकता है और वे चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारियां सीमित रखें और अपनी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें