कनीना। नवरात्र के चलते बाजार सज चुके है। बाजारों में नवरात्र को लेकर चुनरी, प्रसाद, पंचमेवा, कलश, अखंड ज्योत, आसान, माता की मूर्ति, रंग सहित अन्य प्रकार की पूजन सामग्री से बाजार सज गए हैं। पिछले तीन दिन से श्रद्धालु बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा आसपास क्षेत्र के मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ गई है। तीन अक्तूबर से पहले नवरात्र शुरू है मंदिरों में कार्यक्रम के अनुसार तैयारी चल रही है। बाजार में दुर्गा मां की मूर्ति के साथ, पोशाक, कलश, पूजन सामग्री, आसान, अखंड ज्योत आदि की खरीदारी हो रही है। श्रद्धालु मैया की पोशाक खरीद कर मूर्तियों पर चढ़ना चाहते हैं।
मंदिर के पुजारी प्रवेश शास्त्री ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का पहला दिन अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को होता है। पंचांग के अनुसार, अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि दो अक्तूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से चार अक्तूबर को तड़के 2 बजकर 58 मिनट तक है।