महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला के सिद्धपीठ रंगमंच पर दिग्विजय लीला का मंचन किया गया। प्रथम दृश्य में रावण, कुंभकर्ण , विभीषण द्वारा ब्रह्माजी की तपस्या के दृश्य का मंचन किया गया।
रावण का अभिनय शुभम तिवारी, मारीच रवि और नंदी का अभिनय भगवान सैनी ने अभिनय में जान डाल दी। मेघनाद का अभिनय राहुल यादव, विभीषण साहिल यादव, कुंभकर्ण कर्म खन्ना, वेदमती हरिशंकर कौशिक, जनक मुकेश सैनी, स्तानंद केशव अग्रवाल, शिव लक्की वशिष्ठ, ब्रह्मा प्रकाश सैनी, पृथ्वी नवीन कुमार, विष्णु सुरेश गोश्वामी ने दर्शकों का मन मोह लिया। लीला के दौरान इंद्र, चंद्र देव, सूर्य देव बने बाल कलाकारों अपने अभिनय को निभाया। इस मौके पर सुधीर दीवान, महेश जोशी, हरि सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण सैनी मौजूद रहे।
रामलीला परिषद के राजा राम पालड़ी रंगमंच पर दिग्विजय की आकर्षक लीला का मंचन किया गया। दिग्विजय की लीला के दौरान 71 वर्षीय घीसा राम सैनी ने रावण के अभिनय को मंच पर जीवंत कर दिया। रावण नंदी संवाद में कलाकार प्रथम भारद्वाज ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की खूब तालिया बटोरीं। रावण वेदमती संवाद में घीसा राम सैनी व विक्की प्रजापत के प्रत्येक संवाद पर तालिया बजाईं। इंद्र के अभिनय में लक्की यादव व मेघनाद के अभिनय में पुनीत भारद्वाज पूरी तरह छाए रहे। मारीच के अभिनय में शिवा सैनी ने मंच पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करवाई।
यह रहा आकर्षण का केंद्र
मेघनाद द्वारा कर के रूप में साधुओं का रक्त निकालते समय गाए गए आकर्षक व मनमोहक भजनों ने दिग्विजय की लीला दिखाई। की। इस दृश्य में गिरीश कानोड़िया, सतीश गौड़ की जुगलबंदी ने भजनों के माध्यम से दृश्य को आकर्षक व रोमांचित बना दिया। साधुओं के रक्त निकालने वाले दृश्य में विकास तिवाड़ी व बिट्टू सैनी ने भी दर्शकों को हंसी के फव्वारों के साथ गुदगुदाया। जनक के अभिनय में अतुल लामड़ीवाल के संवादों ने समा बांध दिया। शंकर के अभिनय में सुनील यादव भी खूब चर्चा में रहा। इस अवसर पर रामलीला के संरक्षक अनिल कौशिक, प्रधान दिनकर बोहरा, निदेशक प्रमोद तिवाड़ी, मैनेजर सोहन लाल, उपप्रधान राजेश लावनिया मौजूद रहे।
कनीना के मंच पर नारद मोह लीला का मंचन
कनीना। श्री आदर्श राम लीला कमेटी भोजावास के रंगमंच पर दूसरे दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रधान लाला निरंजन लाल रहे। कार्यक्रम में संजय गर्ग, वेदप्रकाश जेलदार, बाबूलाल, पूर्व पार्षद रोशन द्वारा ज्योत प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम दरबार में सर झुका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच संचालन लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया।
श्री आदर्श रामलीला कनीना के रंगमंच पर नारद मोह की लीला में पहली बार नारद का किरदार निभा रहे शिव कुमार शर्मा ने अपने जानदार संवाद अदायगी के साथ नारद के चरित्र को मंच पर जीवित कर दिया। इंद्र के किरदार में नंदलाल शर्मा व कामदेव के अभिनय में विक्की जांगड़ा ने बेहतरीन गायकी के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया। भगवान विष्णु के अभिनय में साहिल शर्मा, शीलनिधि के अभिनय में दिनेश जांगड़ा ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। शिवगण के किरदार में अमित चिप्पू, चंद्रदेव के किरदार में कर्नल चिकारा, हन्नी मित्तल ने उपस्थिति को खूब गुदगुदाया। इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान उमेश गुप्ता, प्रधान मोहित जेलदार मौजूद रहे।
फोटो संख्या:62- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर कैलाश पर्वत पर रावण व शिव संवाद का मंचन क
फोटो संख्या:62- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर कैलाश पर्वत पर रावण व शिव संवाद का मंचन क