फोटो संख्या:64- बुचौली रोड पर राहगीरों को हलवे का प्रसाद वितरित करते शहीद भगत सिंह युवा संगठन -
महेंद्रगढ़। शहीद भगत सिंह युवा संगठन की ओर से आयोजित आठवां एकादशी प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। बुचौली रोड महेंद्रगढ़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में देसी घी के हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सोनू शर्मा बुचौली, जितेंद्र प्रधान नांगल हरनाथ, धर्मेंद्र मेघनवास, ऋतिक बुचौली, जतिन, नवीन, अमित सैनी, दिनेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद