फोटो नंबर-12नारनौल के सिंह सभा गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हेड ग्रंथि।संवाद
नारनौल। श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक पूरा में सुबह बीबी प्रभु सिमरन कौर, भाई विजेंद्र सिंह हेड ग्रंथी गुरु नानक पूरा व रत्न कौर द्वारा आसा दी वार और कीर्तन किया गया। इसके बाद भाई प्रीतम सिंह, हेड ग्रंथि दशमेश नगर द्वारा कीर्तन किया गया।
वहीं विशेष तौर से हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी से सरदार गुरमुख सिंह कथा वाचक ने गुरु के इतिहास से गुरु संगत को अवगत करवाया। इस अवसर पर बतौर अतिथि कमलेश सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद, मंजीत सिंह नगराधीश, जेपी सैनी, सीआईएसएफ बहरोड से कमांडेंट विक्रम सिंह, हरजीत सिंह व हरनाम सिंह आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर कमलेश सैनी ने संगत को गुरु नानक जी द्वारा दिखाए सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
वहीं नगराधीश मंजीत सिंह ने संगतों से जात-पात से ऊपर उठ कर समाज व देश की सेवा करने का संदेश दिया। मंच संचालन सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा ने किया। इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा सचिव, सरदार सुरेंद्र सिंह चावला प्रधान, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह रंधावा, मोहन सिंह चहल, हरभजन सिंह, प्रकाश सिंह तथा धर्मचंद छाबड़ा आदि सहित काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रही।