फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच साल बाद 930 के पास पहुंचा जनवरी का लिंगानुपात

Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार लिंगानुपात में सुधार हो रहा है। अब जनवरी में 540 लड़के और 502 लड़कियों ने जन्म लिया है, जो 2020 के बाद सबसे बेहतर लिंगानुपात रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष भी जिले का लिंगानुपात करीब 916 था, जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा था। जिले में लिंगानुपात को और बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2016 से अब तक करीब 35 भ्रूण जांच करने वाले गिरोह को पकड़ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में जाकर भी ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर रही है।
वहीं जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के लिए टीम भी बनाई है, जो समय-समय पर जांच करती है। इसके अलावा अब गर्भवती मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (एमसीटीएस) के बिना कहीं पर अल्ट्रासाउंड नहीं करवा सकती है। अगर इस आईडी के बिना कोई अल्ट्रासाउंड केंद्र करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि जिले का लिंगानुपात ओर भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

जिले में जनवरी में 2020 के बाद पहली बार 900 के पार लिंगानुपात पहुंचा है। ऐसे में जिले के लिए लिंगानुपात बेहतर होना सुखद है। जिले का 2020 में जनवरी का 799, 2021 में 859, 2022 में 874, 2023 में 842, 2024 में 824 और वर्ष 2025 में जनवरी माह का लिंगानुपात 930 रहा।, जो बीते पांच साल में सबसे ज्यादा जनवरी माह का रहा है।

इंसेट
2019 में जनवरी का 1000 के ऊपर था लिंगानुपात
साल 2019 में जनवरी और मई में लिंगानुपात 1000 के पार पहुंचा था, लेकिन इसके बाद 2024 तक लिंगानुपात 900 के नजदीक भी नहीं पहुंच सका। हालांकि इस बार 930 के पास जनवरी का लिंगानुपात पहुंच गया है।

इंसेट
भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा
भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की तरफ से साल 2015 में छह गिरोह पकड़े गए थे। 2016 में सात, 2017 में छह, 2018 में तीन, 2019 में एक, 2020 में एक, 2021 में सात, 2022 में पांच, 2023 में तीन और 2024 में दो गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

इंसेट
2020 से 2025 तक जिले में लिंगानुपात पर एक नजर


वर्ष लड़का लड़की लिंगानुपात

2020 6093 6040 902

2021 6851 6193 904

2022 6884 6247 907

2023 6770 6002 887

2024 6133 5620 916

जनवरी 2025 540 502 930


वर्जन:

जिले में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्राें की जांच की जाती है। इसके लिए टीम भी बनाई गई है। अब कोई भी केंद्र गर्भवती का बिना मदर एमसीटीएस अल्ट्रासाउंड करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनवरी में जिले का लिंगानुपात 930 रहा है। इससे भी बेहतर जिले का लिंगानुपात करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें