फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुले पड़े सीवरेज के ढक्कन, दुकानदारों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के पुलिस लाइन रोड पर खुले पड़े सीवरेज किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस मार्ग पर अधिकतर सीवरेज के ढक्कन नहीं है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने संबंधित विभाग में कई बार शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन लोगों को हर बार की तरह आश्वासन मिला, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया है। प्रशासन की अनदेखी से परेशान स्थानीय दुकानदारों ने विरोध प्रर्दशन किया। प्रशासन के सुस्त रवैये को लेकर दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि खुले पड़े सीवरेज के कारण कई बार छोटे बड़े हादसे हो चुके हैं। इस दौरान राहगीर अनेक बार सीवरेज में गिर कर घायल हो चुके हैं। इसके साथ गोवंश और कुत्ते भी इन खुले पड़े सीवरेज के कारण हादसे का शिकार बन जाते हैं। लोगो का कहना है कि रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, सरकारी अस्पताल, सदर थाना और महिला थाना जाने वाले लोग भी इस रोड से गुजरते हैं। मगर खुले पड़े ये सीवरेज स्थानीय दुकानदारों और आवागमन करने वाले लोगों के लिए समस्या बनी हुई है।

दुकानदारों में प्रशासन की अनदेखी के कारण रोष

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बाबत कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग से शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण कोई समाधान आज तक नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि इसका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन




यह एक मुख्य सड़क है, इस रास्ते पर हमेशा लोगों का आवागमन बना रहता है। व्यापारिक कार्य के कारण कई बार इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। सीवरेज ढक्कन न होने के कारण हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। विभाग को सिर्फ सीवरेज के ढक्कन लगाने हैं, लेकिन न जाने किस कारण से यह छोटा सा कार्य भी क्यों नहीं हो पा रहा है।
राजेश कुमार, नारनौल।

खुले पड़े सीवरेज के कारण पहले भी कई छोटे बड़े हादसे हो चुके हैं और आए दिन कोई न कोई वाहन इन सीवरेज में फंस जाते हैं। इसके साथ गोवंश और कुत्ते भी इन खुले पड़े सीवरेज के कारण हादसे का शिकार बन जाते हैं। दुकानदारों ने खुद ही कुछ सीवरेज में ईंट लगाकर तो कहीं लकड़ी लगाकर खुले पड़े इन सीवरेज को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

मुकेश बोहरा दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें