फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे शिलान्यास

Sun, 25 Feb 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर तैयारियां करते कर्मचारी--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के अमृत रेलवे स्टेशन पर 26 फरवरी सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रिमोट के माध्यम से ऑनलाइन शिलान्यास किया जाएगा। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर इसके लिए सभी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब एकड़ भूमि पर पंडाल सजाया जा रहा है। रेलवे की ओर से कार्यक्रम के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से किया जाएगा। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास व 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन कर देश को समर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर प्रात: 10:45 शुरू होगा तथा प्रधानमंत्री द्वारा 12:30 पर रिमोट के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और बीकानेर मंडल के उच्च अधिकारी, सांसद, विधायक भी शामिल रहेंगे। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत योजना के तहत शामिल किया गया है। प्रथम चरण में स्टेशन के जीर्णोद्धार एवं विभिन्न कार्याें के लिए 16.59 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा स्टेशन के लिए जारी की गई है। इस राशि से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी। साथ ही पार्क, रिहायश व अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो पाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें