फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली चौक पर सीवर ऑवरफ्लो, लोग परेशान

Sun, 03 Aug 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05नांगल चौधरी के होली चौक पर सीवर ऑवरफ्लो के कारण सड़क पर बहता दू​षित पानी। संवा
विज्ञापन
नांगल चौधरी। स्थानीय होली चौक पर सीवर ऑवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड 6 से 8 के बीच सीवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से सीवर ऑवरफ्लो है और पानी सड़क पर जमा रहता है। विनोद, ताराचंद, अनिल, प्यारेलाल सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर दूषित पानी जमा रहने के कारण वातावरण दुर्गंधमय बना रहता है। बीमारियों के संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिध और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या के बाबत अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। समाधान के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें