फोटो नंबर- 01सुभाष सामरिया और उनकी पत्नी को सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया को सेवानिवृत्ति समारोह में विदाई दी गई। सुभाष और पत्नी सरिता देवी को पगड़ी पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भारतीय संविधान की किताब भेंट की गई। इस अवसर पर भूप सिंह भारती, सुमेर सिंह गोठवाल, हजारीलाल खटावला, राजकुमार , आशा पूनिया, डॉ. सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद