फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों के लिए सिरदर्द बनी सीवर लीकेज

विज्ञापन
सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा होने के कारण कच्चे रास्ते से जाते लोग।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बस स्टैंड के सामने गोशाला मार्केट रोड पर सीवरेज लीकेज के कारण दूषित पानी सड़क पर फैला होने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया है, जिसके कारण लोग वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। सीवरेज लीकेज के कारण स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, रेवाड़ी रोड और बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सदर थाना, अनाज मंडी जाने के लिए यह एक सुगम रास्ता है और अधिकतर लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग पर तीन से चार सीवरेज बने हुए हैं और हमेशा कोई न कोई सीवरेज लीकेज रहता है। जिसके कारण दूषित पानी हमेशा सड़क पर फैला रहता है, जिससे मक्खी-मच्छर और जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सीवरेज लीकेज की वजह से यहां से आवागमन करने वाले राहगीर कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि इस बाबत कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई, मगर हर बार लीपापोती कर दी जाती है। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुुई हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सकें।
विज्ञापन






हमेशा कोई न कोई सीवरेज लीकेज रहता है, जिसके कारण दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना हुआ हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।



विकास दुकानदार।





यह एक मुख्य मार्ग है, मगर इस मार्ग पर सीवरेज लीकेज के कारण दूषित पानी हमेशा सड़क पर फैला रहता है। हर बार समाधान के नाम पर लीपापोती कर दी जाती हैं मगर स्थायी समाधान न होने के कारण समस्या जस की तस बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवल किशोर, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें