फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिंचाई राज्य मंत्री ने उन्हाणी बस हादसे में न्यायिक जांच का दिया सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने उन्हाणी बस हादसे में व्याप्त दर्दनाक जनहानि एवं व्यापक स्तर पर आहत जनभावना को ध्यान रखते हुए सरकार को सुझाव दिया है कि इस मामले की जांच जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के किसी वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है जो स्कूल प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों की गंभीर चूक का नतीजा है। छह मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत और 15 से अधिक बच्चों का घायल होना बहुत पीड़ादायक है। इस मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से गहराई से जांच किए जाने की आवश्यकता है। इस जांच उपरांत न केवल सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें