फोटो नंबर- 05लघु सचिवालय में परिजनों के साथ बैठक करते एडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा। स्रोत-प्र
नारनौल। हरियाणा सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। जो बच्चे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनको मुफ्त इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जाता है। यह बातें अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार लघु सचिवालय में जिले के 7 गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के माता-पिता के साथ हुई बैठक में कही।
एडीसी ने बताया कि गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम) एक चिकित्सीय विकार है, जो तब होता है जब किसी बच्चे का वजन बहुत कम होता है या उसे पोषण संबंधी कमी होती है। यह पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। इसके कुछ लक्षण होते हैं, जिसमें ऊंचाई के हिसाब से कम वजन या मध्य-ऊपरी बांह की परिधि 115 मिमी से कम होना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में सात बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम) की श्रेणी में हैं। उनके परिवार जनों को बुलाकर इन बच्चों के जरूरी कागजात तैयार करवाए गए हैं। अब इनका इलाज हायर सेंटर पर करवाने के लिए रेफर किया जा रहा है।