फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेल्फेयर एसोसिएशन सिसोठ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun, 19 May 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- हाउसिंब बोर्ड सिसोठ में बैठक करते एसोसिएशन के सदस्य--स्रोत--संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क नंबर एक में प्रधान शमशेर सिंह यादव की अध्यक्षता में हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेल्फेयर एसोसिएशन सिसोठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव नित्यानंद मास्टर ने किया। एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह यादव व मुकेश चौहान ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा एसोसिएशन के नए सदस्य बनाने के लिए प्रस्ताव पास करने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था ठीक रखने व मई महीने में 27 स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई है। उसके बारे में सभी कमेटी सदस्यों को अवगत करवाया गया। प्रधान शमशेर सिंह यादव ने बताया कि बैठक में नए कमेटी सदस्य बनने के लिए जिन्होंने आवेदन जमा करवाए थे उनमें से उपस्थित सदस्यों से प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर करवाए गए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिवलाल, मुकेश चौहान, सूबेदार सतबीर सिंह, गोपीचंद, मास्टर राकेश चौपड़ा, संजय, नरेश चौहान, अनूप, विजय सिंह, कुलदीप, पप्पू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें