नारनौल। नारनौल के एक व्यापारी की बानसूर से आते समय मंढाणा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
नारनौल के दशमेश नगर निवासी जयंत प्रत्येक शुक्रवार को बानसूर अपने व्यापारिक कार्य से जाते थे। वह इस शुक्रवार को भी बानसूर में व्यापारिक कार्य के लिए गया था। जब वह बानसूर से वापस आ रहे थे तो नारनौल के मंढाणा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।