फोटो संख्या:61- ककराला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी-स्रोत- कोच
कनीना। गांव ककराला के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय एसजीएफआई कुश्ती व भारोत्तोलन प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-17 कुश्ती में अंतिमा, भावना, तमन्ना, पलक, तान्या, दिव्या, मन्नत, वर्षा और रिया ने अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की।।
अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में श्रुति, हशि, अपेक्षा, टीया, रितु और भारती , पूजा, रिया , प्रिया , अंजली और महक ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-19 भारोत्तोलन में हशि, जिया, रितु और भारती, हिमांशी, अंजली सुचि, स्मिता और श्रेया विजेता रहीं।
अंडर-17 भारोत्तोलन में हर्षिता और अन्नू, रवीना, सानिया और तान्या , शशि व भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फोटो संख्या:61- ककराला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी-स्रोत- कोच
फोटो संख्या:61- ककराला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी-स्रोत- कोच