फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक हुई मशीन, होने लगी सफाई

Sat, 05 Dec 2015 10:53 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चरमराई सीवरेज व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। जनस्वास्थ्य विभाग ने अमर उजाला में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए खराब पड़ी सीवरेज सफाई करने वाली मशीन को ठीक करवा दिया है। साथ ही विभाग के कर्मचारी ओवरफ्लो सीवरों को दुरुस्त करने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने मशीन खराब होने से शहर में चरमराई सीवर व्यवस्था के मुद्दे के प्रमुखता से उठाया था। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो दिन के भीतर ही मशीन को ठीक करवा लिया। हालांकि अभी मशीन पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है, मगर यह काम चल जाएगा। इससे शहर में चरमराई  सीवर व्यवस्था में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद जगी है।

पुरानी कचहरी के पास हो रही सफाई
सीवरेज ओवरफ्लो की सबसे ज्यादा समस्या पुरानी कचहरी के पास थी। दो दिन से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसे ठीक कराने में लगे हुए हैं। जब समस्या हाथों से ठीक नहीं हुई तो शनिवार को मशीन ठीक करा इस काम को जारी रखा गया।
विज्ञापन


लोगों ने ली राहत की सांस
स्थानीय निवासी महेश कुमार, बाबी, जगदीश कुमार, विक्की आदि ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद ही विभाग जागा है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। दो दिन पहले यहां पानी और कीचड़ था। इससे परेशानी हो रही थी मगर अब यहां पर सफाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें