फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि का सातवां दीक्षांत समारोह 27 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का सातवां दीक्षांत समारोह 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी व सरकार के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर इस बार दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि समारोह में 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पीएच.डी., एम.फिल, स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। प्रो. कुहाड़ ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि सातवें दीक्षांत समारोह में पिछले एक साल में उत्तीर्ण कुल 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। डॉ. यादव के अनुसार इस बार 14 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि, 08 को एम.फिल और 735 विद्यार्थियों को स्नातक और परास्नातक की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। सातवें दीक्षांत समारोह में 22 छात्र-छात्राओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले कुल 757 विद्यार्थियों व शोधार्थियों में 441 छात्र और 316 छात्राएं शामिल हैं। इसी तरह कुल 757 विद्यार्थियों में 562 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बी.टेक. में 107 और बी.वॉक में 55 विद्यार्थियों को, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 573 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें