नारनौल। सीहमा में एक मुर्गी फॉर्म के पास सात वर्षीय बच्चा ट्राॅली से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद गांव निवासी रविंद्र कुमार सीहमा में एक मुर्गी फॉर्म हाउस पर काम करते हैं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। सोमवार देर शाम रविंद्र किसी कार्य से बाहर चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी घरेलू कार्य में लगी हुई थी और सात वर्षीय बेटा आदित्य मुर्गी फॉर्म हाउस के नजदीक खेल रहा था। खेलते समय वह ट्राॅली के नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।