फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ और सतनाली खंड की सात सड़कें 1.71 करोड़ से होंगी दुरुस्त

Sun, 14 Jul 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- गांव खातोदड़ा से कुराहवटा तक जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र की सात सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इस पर 1.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों का कायाकल्प होने के बाद 15 से अधिक गांवों के 30 हजार लोगों की राह सुगम होगी। सीमा से सटे राजस्थान के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा।
महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र की सात सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द ही टेंडर अलॉट किया जाएगा। इसके बाद मरम्मत और निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन सात सड़कों की दशा सुधरने से हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के सीमा से स्टे 15 से अधिक गांवों की करीब 30 हजार को आवागमन में सुविधा होगी। इन सड़कों की 10 वर्ष से सुध नहीं ली गई थी। अधिकांश सड़कें बिल्कुल जर्जर हो चुकी हैं और रोड़े बिखरे पड़े हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र विकास एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की सात सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.71 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने इनकी दशा सुधारने के लिए टेंडर भी लगा दिए हैं। जल्द ही ठेकेदारों को टेंडर अलॉट करके काम शुरू करवाया जाएगा। सड़कों की विशेष मरम्मत के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी विशेष मरम्मत
जिन सड़कों की विशेष मरम्मत होनी है। इनमें खरखड़ा से महेंद्रगढ़-दादरी रोड पर 14.85 लाख रुपये, गांव मंढियाली से प्रह्लाद की ढाणी तक 36.29 लाख रुपये, मालियां की ढाणी से गांव गढ़ी तक 12.20 लाख रुपये और गांव कुरहावटा से खातौद तक सड़क की मरम्मत पर 21.53 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार गांव कुरहावटा से खातौदड़ा तक 18.48 लाख रुपये, गांव डालनवास से जैतपुर तक राजस्थान की सीमा तक 35.82 लाख रुपये और बारड़ा टी-प्वाइंट से नूहनिया तक सड़क की विशेष मरम्मत 32.33 लाख रुपये से की जाएगी।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ और सतनाली खंड की सात सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। जल्द ही निजी एजेंसियों को टेंडर अलॉट कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के दुरुस्त होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।-आशुतोष, कनिष्ठ अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें