जिले में रविवार को 7 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6257 हो गई है। रविवार को 36 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6060 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 186 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 29 नवंबर तक 120772 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 76678 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 107601 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3231 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।