फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 11 करोड़ से सात प्रमुख सड़कों का होगा सुधार

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- मसानी चौक से माजरा फाटक तक बदहाल मार्ग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विभाग ने जिले की सात प्रमुख सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण की योजना तैयार की है। इन सड़कों पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसका एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

मानसून समाप्त होते ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिले में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में जलभराव से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई मार्गों की हालत इतनी खराब है कि लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
सबसे अहम परियोजनाओं में महेंद्रगढ़ शहर के मसानी चौक से माजरा चुंगी तक सड़क का पुनर्निर्माण शामिल है। इसके अलावा राव तुलाराम चौक से चिंकारा कैंटीन तक जाने वाले मार्ग को भी सुधारा जाएगा। कनीना-महेंद्रगढ़ रोड से मसानी चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू किया जाएगा।

इन सड़कों का होगा पुननिर्माण
1. राव तुलाराम चौक से चिंकारा कैंटिंन तक 1.80 करोड़
2. मसानी चौक से माजरा फाटक तक 3.60 करोड़
3. महेंद्रगढ़ से माधोगढ़ तक 1.20 करोड़
4. दुलोठ से ढाणी सोहला 3.20 कराेड़
5. बुचावास, बचीली व बवानिया मार्ग तक 1 करोड
6. जासावास से अटेली मार्ग तक 30 लाख
7. नांगल सिरोही से खैराली तक 600 मीटर 20 लाख

वर्जन:
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की करीब सात सड़कों की विशेष रिपेयरिंग व पुननिर्माण की मंजूरी मिली है। इन मार्गाें के लिए अनुमानित एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मानसून के बाद इन मार्गाें के पुननिर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुदेश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें