फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद भैंस ने सात पैरों वाली मृत कटड़ी को जन्म दिया

विज्ञापन
गांव खायरा में मृत पैदा हुई कटड़ी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में वीरवार को एक भैंस ने सात पैरों वाली मृत कटड़ी को जन्म दिया। लुवास के पशु वैज्ञानिक डॉ. अमित सांगवान, डॉ. जसमेर दलाल की टीम ने लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद मृत कटड़ी को बाहर निकाला। डिलिवरी के बाद भैंस अभी स्वस्थ है। उसको दवा देकर घर के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव खायरा निवासी उमेद सिंह की सात वर्षीय भैंस को बच्चा देने में परेशानी हो रही थी। घर पर एक चिकित्सक ने भैंस की डिलिवरी के प्रयास किए। कटड़ी के तीन पैर सहित आधा हिस्सा बाहर आ गया था लेकिन कटड़ी का अतिरिक्त हिस्सा पेट में फंस जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। ऐसेे में चिकित्सक ने उनको रिवासा पशु चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। भैंस को वहां ले जाने पर डॉ. अमित सांगवान, जसमेर सिंह ने इसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों ने विकृत बच्चे को गर्भ मार्ग में ही काटकर बाहर निकाला। ऑपरेशन में लगभग तीन घंटे का समय लग गया। कटड़ी के सात पैर तथा दो धड़ थे। चिकित्सकों ने बताया कि कटड़ी अंदर ही मर चुकी थी। इस प्रकार के बहुत दुर्लभ केस सामने आते हैं। ऐसी स्थिति में भैंस मालिकों को समय पर अस्पताल लेकर आना चाहिए ताकि भैंस और बच्चे को बचाया जा सके। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभय सिंह यादव ने इस केस को हैंडल करने वाले दोनों चिकित्सकों को बधाई दी। ऑपरेशन में वीएलडीए हरपाल, रामबिलास, संजय शर्मा, सोमवीर आदि स्टाफ ने भी अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें