27-रोहतक के हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस कैंप के समापन पर श्रेष्ठ
रोहतक। हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मंजू ने बताया कि स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, जल संरक्षण, करियर काउंसलिंग और खेल कूद कार्यक्रम में शामिल रहे।
प्राचार्य डॉ. सुनीता अहलावत व कार्यक्रम अधिकारी मंजू के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें वॉलंटियर्स ने सात दिन के शिविर की गतिविधियों का ब्यौरा कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिक्षक वीरेंद्र व देवेंद्र ने मुख्य अतिथि विजय शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुमन, अजीत कौर, सुरेश, ऋतु गोयल, ऋतु, सरोज, लता व अन्य उपस्थित रहे।