फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: झगड़ा करने के सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग व लड़ाई झगड़ा करने के मामले में थाना शहर नारनौल पुलिस ने सात आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कप्तान उर्फ जंत्री हसनपुर, मनीष नीरपुर, आकाश गहली, बिजेंद्र उर्फ टावर रघुनाथपुरा, दिनेश हमीदपुर, अंकित उर्फ जांगिड़ नारनौल और अंकित निवासी सुरानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव रघुनाथपुरा में जेठू बाबा मंदिर के पास कुछ युवक सरेआम आपस में हुडदंग व लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे युवकों को काबू किया। इसके बाद मौके पर खड़ी कई गाड़ियां आपस में टकराने से टूटी हुई पाई गईं। सरेआम हंगामा व हुड़दंगबाजी करने के मामले में आरोपियो के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें