फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वडनगर से गोद पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, सीएम ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सेवा संकल्प के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही मोटरसाइकिल यात्रा रविवार को हरियाणा की सीमा में पहुंची। महेंद्रगढ़ के गांव गोद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कहा, यह केवल एक सामान्य मोटरसाइकिल यात्रा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश सेवा, राष्ट्र प्रथम की भावना का संदेश देने का माध्यम है। सीएम ने सैनिक, पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचा रही है। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों में देश में कनेक्टिविटी में बदलाव आया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की उपलब्धता से कृषि क्षेत्र को लाभ मिला है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, लॉजिस्टिक हब और 152-डी सहित विकास कार्यों का उल्लेख किया।
इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश, विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोरोना काल की उपलब्धियां भी गिनाईं : मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया। उन्होंने विकास और विरासत को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए एक्सप्रेसवे, वंदे भारत ट्रेन और अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम जैसे स्थलों के विकास का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें