फोटो नंबर- 09महिला आईटीआई में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। संवाद
नारनौल। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत रावत ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। कहा, विभाग की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान कर रही हैं जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।
यह बात उन्होंने नारनौल स्थित महिला आईटीआई में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम में पीएनबी से संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि बैंक ग्रामीण स्वरोजगार अभियान के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण सुविधा प्रदान करता है। साथ ही बताया कि कई महिलाएं ने प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनी हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं।
संस्थान प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी मुख्य अतिथि से स्वरोजगार व योजनाओं को लेकर सवाल पूछे। मौके पर समस्त स्टाफ के सदस्य और कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
बॉक्स
मैंने कार्यक्रम में रोजगार के अवसरों और रास्तों के बारे में जाना। साथ ही रोजगार विभाग की योजनाओं से कैसे लाभ लें ये भी समझा। डिप्लोमा के बाद मैं नौकरी करना चाहती हूं।
-ज्योति, छात्रा, महिला आईटीआई
बॉक्स
मेरा लक्ष्य स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनना है। कार्यक्रम के बाद मुझे समझ आया कि स्वरोजगार के लिए कैसे खाका करना हैै। साथ ही ऋण लेने की प्रक्रिया भी जानी।
-राधा, छात्रा, महिला आईटीआई