फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ईमानदारी की दी मिसाल, गुम हुआ पर्स लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली
विज्ञापन

जहां आज के समय में खोई हुई वस्तु के वापस मिलने की उम्मीद न के बराबर रहती है, वहीं गांव खासपुर निवासी महेंद्र शर्मा ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाकर लोगों का दिल जीत लिया। जानकारी के अनुसार गांव दुबलाना निवासी चौकीदार कंवर सिंह का पर्स कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पर्स में 15 हजार 100 रुपये की नकदी के अलावा आधार कार्ड, पहचान पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स गुम होने के बाद कंवर सिंह काफी परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान खासपुर निवासी महेंद्र शर्मा को सड़क किनारे एक पर्स मिला। इसके बाद पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव की मौजूदगी में महेंद्र शर्मा ने पर्स में रखी पूरी नकदी और सभी दस्तावेज सुरक्षित रूप से कंवर सिंह को सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें