फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सत्र आयोजित

विज्ञापन
फोटो संख्या:58 रावमावि गढ़ी रुथल में विद्यार्थियों को जागरूक करते काउंसलर। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों में बढ़ते परीक्षा तनाव व एंग्जायटी को कम करने के उद्देश्य से डायट महेंद्रगढ़ में जिले के विद्यालयों में काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी घबराहट, भय एवं दबाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। डॉ. यादव ने बताया कि मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए परीक्षा की तैयारी करने से प्रदर्शन में सुधार आता है। विद्यालय के प्राचार्य राजपाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के समय इस प्रकार की काउंसलिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी रुथल में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र से उन्हें परीक्षा को लेकर हो रही चिंता को समझने और नियंत्रित करने में सहायता मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें