नारनौल। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
ग्राम पंचायत भूषण खुर्द के सरपंच रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह करीब 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि 148बी सर्विस रोड बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की लाश सड़क के पास नीचे गड्ढे मे पड़ी हुई है। देखा चेहरे पर चोट के निशान थे और खून निकला हुआ था। साथ ही बस स्टैंड रोड के पास खून पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद