नारनौल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई हुई है। जिलेभर में नाकाबंदी कर जहां वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं सार्वजनिक स्थानों के अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय, अंतर जिला नाकों पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई हुई है और बॉर्डर नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सोमवार देर शाम जिलेभर में नाकाबंदी कर जांच की गई। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से तलाशी ली गई। पुलिस के जांच अभियान के दौरान अर्ध सैनिक बलों के जवान भी मौजूद रहे।