फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर अंडर ऑफिसर कपिल ने वॉलीबॉल में जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स ने बलाना में 6 से 15 जुलाई तक आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-169) में कई गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। शिविर में सीनियर अंडर ऑफिसर कपिल ने वॉलीबॉल में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

वहीं, अंडर ऑफिसर अंकित ने खो-खो में गोल्ड, जबकि रवि कुमार ने वॉलीबॉल और कुणाल ने खो-खो में गोल्ड मेडल हासिल किया। ऋतिक मीणा ने वॉलीबॉल में सिल्वर और डांस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दीपक ने टग ऑफ वॉर में गोल्ड जबकि उमेश और विपिन ने इसी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किए।
तकनीकी और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रिंस ने ऐप डेवलपमेंट, योगेश ने फायरिंग, हितेश ने कविता पाठ व मयंक और अंशुल ने खो-खो में गोल्ड मेडल जीते। केशव ने खो-खो और दीपांशु ने पेंटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं में भावना ने फायरिंग और पायलटिंग में सिल्वर, दीक्षा और शीतल ने खो-खो में गोल्ड तथा निधि ने स्किपिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें