फोटो नंबर-16वरिष्ठ नागरिकों को साथ चंदन तिलक लगाकर होली खेलते एडीसी आनंद शर्मा। संवाद
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने स्थानीय किला रोड स्थित बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को होली मिलन समारोह व बैठक का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने मौजूद रहे। बैठक में इस मास जिन सदस्यों का जन्मदिन आता है उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें सरदार जोगिंद्र सिंह चहल, रामचंद्र जोशी, शिवहरि अग्रवाल, मुखराम सैनी, सत्यनारायण गुप्ता, धर्मपाल शर्मा, गिरधारीलाल दायमा, रामजीलाल मित्तल व पुरुषोत्तम कंछल शामिल रहे। वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्य अतिथि आनंद शर्मा के साथ चंदन तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर होली खेली। एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा व संरक्षक अजीत प्रकाश जैन ने माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर एडीसी का स्वागत किया।