फोटो संख्या:54- कनीना के बाबा मोलडनाथ मेले को लेकर तैयारी करते कमेटी के सदस्य--संवाद
कनीना। कनीना कस्बे में स्थित संत शिरोमणि बाबा मोलड़नाथ का मेला सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें घोड़ों की दौड़, कुश्ती, रस्साकशी, कबड्डी, वाॅलीबॉल, ऊंटों व देसी घोड़ियों की दौड़ आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि रात को फुटबाल मैदान में जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊंटों व घोड़ियों की दौड़ में प्रथम को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 41 हजार रुपये व तृतीय को 31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। घोड़ों की दौड़ में प्रथम 21 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये व तृतीय को 7100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। घोड़ी चाल में प्रथम को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये व तृतीय को 7100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। मेले 31 हजार रुपये तक की कुश्ती करवाई जाएगी।