फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक कर शहर की सड़कों को ठीक करने की मांग की

Tue, 13 Feb 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी आश्रम में संगठन प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें परंपरानुसार जिन सदस्यों का जन्मदिन इस मास में आता है उनमें ओमप्रकाश मान, अशोक कुमार और देवीदयाल को सम्मान पट पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें सैनिक विश्राम गृह से बहादुर सिंह तालाब तक की जर्जर सड़क मार्ग के साथ-साथ शहर की अन्य सभी टूटी सड़कों को तुरंत ठीक करवाया जाए। इसके अतिरिक्त शहर के छलक नाले के अधूरे कार्य को भी तुरंत पूर्ण किया जाए। शहर में कई स्थानों पर सीवरेज ओवरफ्लो कर रहे हैं उन्हें ठीक करवाया जाए। इसके अलावा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए वरिष्ठ नागरिकों की अलग कतार नहीं लगाई जाती है। इसलिए नागरिकों ने सिविल सर्जन से अनुरोध किया की प्रत्येक डाक्टर के कमरे के सामने इलाज के लिए वरिष्ठ नागरिकों की अलग लाइन लगवाई जाए। वहीं शहर में अधिकतर स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलती रहती है। बैठक में डाॅ. सुमेर सिंह यादव, महासचिव मुखराम सैनी, किशनलाल शर्मा, अजीत प्रकाश जैन, राजकुमार चौधरी, सुरेश भारद्वाज, रामनिवास सैनी, विजयसिंह, देवकरण चौहान, नरेंद्र कुमार, बाबूलाल, उमादत्त शर्मा, कैलाश चंद, गणपत राम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें