नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचन्द शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम उन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जिनका आज जन्मदिन था। सम्मानित होने वाले सदस्यों में ओमप्रकाश मान, ओमप्रकाश यादव पूर्व प्रधान हसला, ठेकेदार ज्ञानचंद सैनी, बाबूलाल अग्रवाल, अशोक कुमार व चेतन प्रकाश आदि रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सैनिक विश्राम गृह के पास मोड़ पर पहले डिवाइडर होता था जो अब नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों प्रशासन से मांग करते उसे दोबारा बनाए जाने व उस पर लाइट लगवाने की मांग उठाई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अजीत जैन. शिवलाल वर्मा, सोहनलाल चौहान, भागीरथ प्रशाद, हरिराम गुप्ता, बाबूलाल अग्रवाल, अशोक कुमार डोरा, ओपी मान, ओपी यादव, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, राजकुमार कुमार गुप्ता, रामजीलाल मित्तल, बद्री प्रसाद गर्ग, कैलाश चंद निर्मल, उमादत्त शर्मा, सुरेश जांगिड, चेतन प्रकाश, धर्मपाल शर्मा, बीएल सैनी, रविन्द्र कुमार चौधरी, वासुदेव गोगिया, सुभाष सिंगल व नरेंद्र कुमार धोलिया आदि मौजूद रहे।