महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेंद्रगढ़ इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन एसडी कैरियर इंस्टिट्यूट में किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रमोद शास्त्री ने बताया कि 11 सितंबर जोकि एक महत्वपूर्ण तारीख है। 1893 में इसी दिन महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में एक ऐतिहासिक भाषण दिया था जिस पर आज भी हम भारतीय को गर्व होता है। इस मौके पर कर्मवीर राव, शोभा यादव, जिला संयोजक कमल रोहिलाने अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्नेह शर्मा, सोनू सैनी, कुलदीप, कविता, हेमंत मौजूद रहे।