फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शांति और शक्ति पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
फोटो नंबर-29कार्यक्रम के दौरान ​शिक्षकों का सम्मान करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से मोती नगर में बुद्ध पूर्णिमा से पोखरण तक शांति और शक्ति का समन्वय विषय पर विचार गोष्ठी एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की शांति परंपरा और आधुनिक सामरिक शक्ति के संतुलन को समझाना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध ने विश्व को शांति का संदेश दिया, वहीं पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत ने अपनी शक्ति का परिचय दिया। यही संतुलन भारत की पहचान है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने किया, जबकि आचार्य राम सिंह मधुर के सान्निध्य में हवन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भौतिकी विषय से जुड़े पांच शिक्षकों चंचल भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, रीना शर्मा, सौरभ दहिया और ऋतु शर्मा को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

ट्रस्टी नरोत्तम सोनी और अजय शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में अनेक शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें