महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इक्यूबेशन की ओर से 5 जुलाई से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा एवं उभरती प्रौद्योगिकी विषय पर दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर से 500 से अधिक विद्यार्थी, प्रतिनिधि, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद एवं साइबर सुरक्षा पेशेवर सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना, विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत के साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कॅरिअर के नए अवसर सृजित करना है। संवाद